पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के कजरी गांव के घर में घुस कर मारी गई गोली से जख्मी 50 वर्षीय बबीता सिंह की मौत हो गई, जबकि उसके पति 55 वर्षीय रामा सिंह का इलाज किया जा रहा है। रामा सिंह को डॉक्टर ने खतरे से बाहर बताया है। गोली मारकर भाग रहे एक अपराधी को मौके से पकड़ लिया गया था। उसे पुलिस ने ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर गिरफ्तार कर लिया है।