हरदोई: पिछड़ावर्ग एवं दिव्यांगजंन विभाग के मंत्री नरेंद्र कश्यप का बयान, सपा-कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया
Hardoi, Hardoi | Jul 24, 2025 हरदोई में गुरुवार दोपहर 3 बजे पहुँचे पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजंन विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप ने सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया अखिलेश यादव का मस्जिद में बैठकर मीटिंग करना इसी बात का प्रमाण है कि वह अभी भी अपनी पुरानी प्रवृत्ति को नहीं छोड़ रहे हैं।