राघोगढ़: राघोगढ़ पुलिस ने नोहर की पुलिया से IPL सट्टा गैंग के एक सदस्य को ₹2 लाख के लेनदेन के साथ पकड़ा
Raghogarh, Guna | May 20, 2026 राघोगढ़ थाना पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे गैंग के सदस्य नीरज यादव ग्राम नोहर को बीती रात पकड़ा है। 20 मई को थाना प्रभारी ने कहा, मोबाइल में ₹2 लाख का ट्रांजैक्शन मिला है। पूछताछ में आरोपी ने गैंग का सदस्य होकर गुना निवासी शशांक सिसोदिया उर्फ कानू द्वारा शिवम जैन से सट्टा आईडी दिलवाना बताया। तीनों पर मामला दर्ज कर जांच जारी है।