बदायूं: रिझौली गांव में गाली देने का विरोध करने पर चार लोगों ने मां-बेटे को चाकू मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | May 1, 2026 बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के रिझौली गांव में गाली देने का विरोध करने पर चार लोगों ने चाकू मारकर मां रामस्नेही पत्नी रतिराम व बेटे रंजीत को घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायल रामस्नेही व बेटे रंजीत का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।