दरभंगा: डीएम कौशल कुमार ने आधुनिक बस स्टैंड निर्माण में तेज़ी लाने का दिया निर्देश, समय से कार्य पूरा करने को कहा
दिल्ली मोड़ स्थित निर्माणाधीन बस स्टैंड का मंगलवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार ने स्थल निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और गति तेज करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। डीएम ने बुडको के परियोजना निदेशक को स्पष्ट रूप से कहा कि बस स्टैंड भवन का निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश