सिहोरा: सत्येंद्र भूषण सिंह का खितौला तिराहे पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन
मध्य प्रदेश लघु उद्योग विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह का शुक्रवार को सिहोरा आगमन हुआ। शहडोल में आयोजित संगोष्ठी में शामिल होने जा रहे श्री सिंह का खितौला तिराहे पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक दिलीप दुबे और नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दुबे के नेतृत्व में गर्मजोशी से स्वागत किया।