राघोगढ़: राघोगढ़ किले पर पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने सुनी लोगों की समस्याएँ, निराकरण का दिया आश्वासन
राघोगढ़ नगर में राघोगढ़ किले पर 8 मई दोपहर को पूर्व मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी। लोग अपनी निजी और शासकीय विभागों से संबंधित समस्याओं को लेकर विधायक के पास पहुंचे। विधायक जयवर्धन ने सभी की शिकायतों को सुनकर कुछ लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया। अन्य लोगों को जल्द उनकी समस्याओं के समाधान करने का आश्वासन दिया।