अजमेर: कोतवाली थाना क्षेत्र में नगर निगम के बाहर महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर फरार
Ajmer, Ajmer | Jun 22, 2026 सोमवार को सुबह 11बजे प्राप्त जानकारी अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार रति डांग निवासी मीणा माथुर अपने पति के साथ एक्टिवा पर घर जा रही थीं। इसी दौरान नगर निगम कार्यालय के बाहर पीछे से आए एक बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मार फरार हो गया।