बहराइच: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बरसात के मौसम में विद्यालयों में विशेष स्वच्छता एवं सुरक्षा अभियान चलाने के दिए निर्देश
शुक्रवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से विद्यालयों मे विशेष स्वच्छता एवं सुरक्षा अभियान चलाने के बरसात के मौसम के दृश्यगत निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शुक्रवार शाम को बताया कि वर्षा ऋतु के दौरान जल भराव नमी एवं गंदगी के कारण मच्छर जनित और जल जनित रोगों के बढ़ने के खतरों को देखते हुए यह निर्देश दिए गए हैं।