कांके: बरियातू थाना क्षेत्र के एक फ्लैट से ₹16 लाख की चोरी का खुलासा, दिल्ली से आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Aug 7, 2025 बरियातू थाना क्षेत्र स्थित एक फ्लैट से 16 लाख रुपये की चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने दिल्ली से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। समाहरणालय में गुरुवार शाम करीब चार बजे एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि 16 लाख रुपये चोरी होने की एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली से आरोपी को गिरफ्तार करते हुए 10 लाख 73 हजार बरामद किया है।