कानपुर चिड़ियाघर में बब्बर शेर 'अजय' की मौत
कानपुर प्राणी उद्यान में बुधवार को 18 वर्षीय बब्बर शेर 'अजय' की मौत हो गई।
मंगलवार से अस्वस्थ चल रहे अजय ने खाना नहीं खाया था और बुधवार सुबह उसे खून की उल्टी हुई।
इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक पोस्टमार्टम में बाएं फेफड़े में ट्यूमर फटने की आशंका जताई गई है।
मौत के सही कारणों की पुष्टि के लिए बिसरा जांच हेतु आईवीआरआई भेजा गया है।
अजय को वर्ष 2016 में रायपुर के नंदनवन जू से कानपुर लाया गया था।
पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।