चित्तौड़गढ़ जिले के प्रथम डिवीजन में CPS पद्धति से डोडा तौल कार्य लगातार जारी है। शनिवार को 27 गांवों के 293 किसान तौल केंद्रों पर पहुंचे और प्रक्रिया शाम तक जारी रही। केंद्रों पर सुबह से किसानों की आवाजाही रही और अधिकारी व्यवस्थाएं संभालते नजर आए। अब तक 99 गांवों के 690 किसानों से 41,461.620 किलो डोडा खरीदा जा चुका है।