पनागर: मॉडल टाउन में हुई चोर के मामले में तीन लोग हुए गिरफ्तार, ₹8.5 लाख कीमत के जेवर और बाइक की गई जब्त
मॉडल टाउन में सूने मकान मे हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर 3 आरोपियो को गिरफ्तार किया है।जिनके कब्जे से चुराए हुए 8 लाख 50 हजार के जेवर बरामद किए गए वही घटना मे प्रयुक्त बाइक जब्त की।पुलिस ने बुधवार शाम 5 बजे बताया की उर्मिला धवन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई की वह लखनऊ गई थी।इस दौरान चोरी हो गई।पुलिस ने प्रदीप विश्वकर्मा, अंकित बेन और मोहसिन खान को गिरफ्तार किया।