अंबाह: दुर्गा पूजा से पहले अंबाह में पुलिस ने फ्लैग मार्च कर दिया सुरक्षा का संदेश
Ambah, Morena | Oct 17, 2026 अंबाह। दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शनिवार शाम एडिशनल एसपी सुरेंद्र पाल सिंह डाबर और एसडीओपी प्रशांत भदौरिया के नेतृत्व में नगर थाना परिसर से फ्लैग मार्च निकाला गया। मार्च प्रमुख बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों से गुजरा। पुलिस ने लोगों से शांति, भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की।