केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित ग्राम ढोड़न और डुगरिया में कलेक्टर पार्थ जैसवाल एवं एसपी अगम जैन ने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया। कलेक्टर ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के जो लोग मुआवजा पैकेज से छूट गए हैं, उनके प्रकरणों का पुनः परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बुधवार की दोपहर 3 बजे कहा कि 90 प्रतिशत से अधिक परिवारों को मुआवजा वितरित किया है।