सवायजपुर: सेठ बाबूराम भारतीय इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न, उत्कर्ष मिश्रा को पुनः चुना गया प्रबंधक
जिले के प्रतिष्ठित सेठ बाबूराम भारतीय इंटर कॉलेज में शनिवार को प्रबंध समिति के गठन को लेकर आयोजित बैठक में विभिन्न पदों पर चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों की सहमति से अधिकांश पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।