कुरावली: कुरावली थाने में उपनिरीक्षक खुशीराम और उर्दू अनुवादक नसरुद्दीन को सेवानिवृत्त होने पर सम्मान के साथ दी गई विदाई
कुरावली थाना परिसर में शुक्रवार को सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक खुशीराम एवं उर्दू अनुवादक नसरुद्दीन के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान दोनों अधिकारियों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया तथा स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट कर उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।