बहेड़ी: ग्राम परोही में भारतीय किसान यूनियन भानु की अहम मीटिंग का आयोजन, किसानों के मुद्दों पर हुई चर्चा
बहेड़ी के ग्राम परोही में आज भारतीय किसान यूनियन (भानु) की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं, जिसमे मुख्य रूप से बकाया गन्ना भुगतान, कृषि से जुड़े मुद्दों और संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए कई नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं ।