सिंगरौली: SP कार्यालय में जनसुनवाई का हुआ आयोजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सुनीं समस्याएँ
आज दिनांक 24 जून 2025 को एएसपी अभिषेक रंजन द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला सिंगरौली में जनसुनवाई आयोजित की गई।जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए आवेदकों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक फरियादी से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। कई शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया।