बिजनौर: कोतवाली देहात में गांव पित्तन्हेड़ी के पास हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहा कांवडिया गस्त खाकर गिर उपचार के दौरान मौत
Bijnor, Bijnor | Jul 30, 2024 बिजनौर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में गांव पित्तनहेड़ी के पास हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहा कावड़िया गस्त खाकर गिर गया। पुलिस ने उसको सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में पहुंचते ही उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नंदकिशोर के रूप में हुई है। जो बुलंदशहर का रहने वाला है।