बिजनौर: नया गांव में सरकारी स्कूल के पास भरे गंदे पानी को लेकर स्कूल के बच्चों ने डीएम से की मुलाकात, सड़क बनवाने की करी मांग
Bijnor, Bijnor | Jul 30, 2024 बिजनौर जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र के नया गांव में सरकारी स्कूल के पास सड़क पर भरे गंदे पानी को लेकर आज तमाम बच्चों ने डीएम के पास पहुंचकर डीएम से मुलाकात की और सड़क बनवाने की मांग की है। बच्चों को कहना है कि लगातार विद्यालय जाते समय वह उसमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं। और किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल समस्या से डीएम को अवगत करा दिया गया है।