बिजनौर: गांव शाहबाजपुर के जंगल में ट्यूबवेल में बंद हुए गुलदार को रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने किया पिंजरे में कैद
Bijnor, Bijnor | Jul 29, 2024 बिजनौर जनपद के मंडावर थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर के जंगल में किसान अल्लाह दिया के ट्यूबवेल में गुलदार घुस गया था। उसके बाद किसानों व वन विभाग की टीम ने उसको चारों तरफ से घेर लिया था। काफी लंबे रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने आखिरकार गुलदार को ट्यूबवेल से अपने पिंजरे में कैद कर लिया है। उसके बाद ग्रामीणों ने राहत के सांस ली है।