सावन की पहली सोमवारी पर बाबा सिंहेश्वरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
**मधेपुरा:** सावन की पहली सोमवारी पर बिहार के प्रसिद्ध बाबा सिंहेश्वरनाथ मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। देर रात से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर परिसर में लगनी शुरू हो गईं और सुबह सात बजे तक 30 हजार से अधिक भक्त बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर चुके थे। प्रशासन को दिनभर में करीब एक लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
रात दो बजे से शुरू हुई जलाभिषेक की प्रक्रिया के दौरान पूरा मंदिर परिसर *'हर-हर महादेव'* और *'बोल बम'* के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालु महादेवपुर घाट, सुल्तानगंज और अन्य स्थानों से गंगाजल लेकर बाबा सिंहेश्वरनाथ के दरबार पहुंचे।
Bihar, India | Aug 3, 2026