डुमरा: भवदेपुर: सलाईन लगते ही मरीज की बिगड़ी हालत, क्लीनिक में परिजनों का हंगामा, डॉक्टर और स्टाफ फरार
भवदेपुर गुमटी के पास स्थित एक निजी क्लीनिक में गुरुवार को इलाज के दौरान मरीज की हालत अचानक बिगड़ जाने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि मरीज को सामान्य इलाज के लिए क्लीनिक लाया गया था जहां डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन और सलाईन चढ़ाया।