करगहर: करगहर में ब्लॉक निर्माण स्थल पर नाबालिगों से कराई जा रही मजदूरी, श्रम कानून का किया जा रहा उल्लंघन
करगहर प्रखंड मुख्यालय में प्रस्तावित ब्लॉक भवन निर्माण को लेकर ध्वस्त किए गए पुराने मकानों के मलबे को हटाने का काम इन दिनों तेजी से चल रहा है। लेकिन इस कार्य में नाबालिग बच्चों से मजदूरी कराए जाने का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मलबा हटाने के काम में छोटे-छोटे बच्चों को लगाया जा रहा है, जो दिनभर कड़ी मेहनत करत