बैंक कर्मचारियों का देशव्यापी प्रदर्शन, धर्मशाला में भी उठी मांगों की आवाज | Kangra Express
धर्मशाला : बैंक कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को देशभर में सांकेतिक हड़ताल और प्रदर्शन किया गया। धर्मशाला में भी बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर फाइव डे बैंकिंग, समान काम के लिए समान वेतन, PLI में समानता और पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग उठाई।
कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं हुआ तो 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी समाधान न निकलने पर 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया गया है।
हालांकि हड़ताल के दौरान UPI, नेट बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जारी रहने की बात कही गई है। कर्मचारियों ने सरकार से जल्द बातचीत कर लंबित मांगों का समाधान करने की मांग की है।
Kangra, Kangra | Sep 11, 2026