सागर नगर: नर्मदापुरम: आईजी मिथिलेश शुक्ला को सागर IG पद का प्रभार, हिमानी खन्ना हुईं सेवानिवृत्त
रविवार रात 10 बजे गृह विभाग ने आदेश जारी किया है। जिसमें लिखा गया है कि 2006 बैंच के आईपीएस नर्मदापुरम जोन पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश शुक्ला को उनके वर्तमान कार्य के साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन का रिक्त पद का अतिरिक्त पद सौंपा जाता है। सागर जोन आईजी हिमानी खन्ना 30 मार्च को सेवानिवृत्त हो गई हैं तभी से यह पद खाली था।