कटोरिया: सीएचसी कटोरिया में गर्भवति महिलाओं के लिए जांच शिविर आयोजित।
Katoria, Banka | Jun 9, 2026 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में मंगलवार को पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवति महिलाओं के लिए जांच शिविर आयोजित किया गया। दोपहर करीब तीन बजे तक शिविर में गर्भवति महिलाओं का जरूरी जांच किया गया। जिसके बाद आवश्यकतानुसार उन्हें दवा एवं गर्भावस्था में उचित खान-पान का परामर्श चिकित्सक द्वारा दिया गया।