चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में बुधवार को अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज़ रफ्तार आंधी-तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। पांच बजे आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज़ हवाओं के साथ ओलावृष्टि हुई। वही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली।