खंडवा नगर: “खंडवा में पानी की कोई समस्या नहीं” महापौर का बड़ा बयान, बोलीं— जल्द हर घर तक 24 घंटे पहुंचेगा साफ पानी
खंडवा महापौर ने शहर की पेयजल व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शहर में पानी की कोई दिक्कत नहीं है और नगर निगम लगातार बेहतर जल आपूर्ति के लिए काम कर रहा है। महापौर के मुताबिक, आने वाले समय में खंडवा के हर घर तक 24 घंटे साफ-सुथरा पानी पहुंचाने की योजना पर तेजी से काम किया जाएगा।