बिहार: दीपनगर मंडल कारा का एसपी, डीएम, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस अधीक्षक ने की छापेमारी।
Bihar, Nalanda | Sep 19, 2024 बिहार शरीफ के दीपनगर मंडल कारा के में एसपी भारत सोनी, डीएम शशांक शुभंकर, एसडीएम वैभव नितिन काजले, अनुमंडल पुलिस अधीक्षक के द्वारा छापेमारी की गई। इस छापेमारी के दौरान सभी वार्ड, भोजनालय, शौचालय, कारा अस्पताल एवं संपूर्ण परिसर का निरीक्षण किया गया। छापेमारी में फोन नंबर की कुछ पर्चियां प्राप्त हुई, जिसके जांच का निर्देश दिया गया।