ललितपुर: जाखलौन क्षेत्र में 2 सगे भाइयों के बीच विवाद, सरकारी पिस्टल से चली गोली, फरियादी घायल, 2 पुलिस कर्मी निलंबित
जाखलौन क्षेत्र में दो सगे भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया उक्त मामले में पुलिस कार्रवाई में जुटी थी, उसी दौरान माल खाने का चार्ज आदान-प्रदान करते समय अचानक सरकारी पिस्टल से गोली चल गई और फरियादी को लग गई उक्त मामले में घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, और लापरवाही में दो पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है।