कायमगंज: गांव चिलसरी में 6 साल पुरानी रंजिश में युवक के शव को पेड़ से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने पर 2 आरोपी गिरफ्तार
कायमगंज के गांव चिलसरी निवासी दीपचंद उर्फ पंखिया की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाकर आत्महत्या रूप देने के संबंध में पुलिस ने रोहित उर्फ भीमा पुत्र महेश चंद्र समेत 2 दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी रोहित ने बताया।करीब 6 वर्ष पहले उसका सुभाष सक्सेना का गांव के बुजुर्ग इमरान राठौर से विवाद हुआ था।जिसमें उसकी मौत हो गई थी।दीपचंद उसमें गवाह था।