गैरतगंज: कलेक्टर ने किया गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण, किसानों से की बातचीत
रायसेन कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा ने बुधवार दोपहर लगभग 1:00 बजे देवनगर क्षेत्र के बिसनखेड़ा स्थित वंदना नामदेव शिव वेयरहाउस में संचालित गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपार्जन कार्य की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने तौल प्रक्रिया, भंडारण व्यवस्था तथा किसानों को मिलने