आंवला: आंवला में महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण, जबरन गर्भपात, धमकी और पुलिस की निष्क्रियता का लगाया आरोप
आंवला तहसील स्थित थाना सिरौली क्षेत्र की एक महिला ने शुक्रवार को दोपहर एक बजे शादी का झांसा देकर यौन शोषण, जबरन गर्भपात कराने और धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस ने उसका मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों को इसकी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।