महेशपुर: पाकुड़ प्रशासन ने दुर्गापूजा-विजयादशमी पर अफवाह फैलाने वालों पर की सख्त कार्रवाई की चेतावनी
पाकुड़ जिला प्रशासन ने दुर्गापूजा और विजयादशमी पर्व के मौके पर शांति बनाए रखने और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है। सभी से अपील की गई है कि वे भ्रामक खबरों से बचें और त्योहार को सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण बनाएं।