*शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप, खार-खलियान की भूमि पर चला बुलडोजर!*
*कयामपुर में सर्वे नंबर 1126 को लेकर उठे गंभीर सवाल, तहसीलदार से कब्जा हटाने की मांग*
*सीतामऊ*/*मंदसौर। ग्राम कयामपुर के हल्का नंबर 12 में शासकीय भूमि को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि शासकीय सर्वे नंबर 1126, जो कथित तौर पर खार-खलियान की भूमि है, उस पर बुलडोजर चलाकर भूमि का स्वरूप बदलते हुए उसे कृषि भूमि के रूप में तैयार किया जा रहा है।*
*मामले में अंगूरबाला पति दिलीप जैन, निवासी कयामपुर का नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि संबंधित व्यक्ति की निजी भूमि सर्वे नंबर 1134 में दर्ज है, जबकि मौके पर सामने आए वीडियो के आधार पर आरोप है कि सर्वे नंबर 1126 की शासकीय भूमि पर भी कब्जे का प्रयास किया जा रहा है।*
📍 *निजी जमीन अलग, शासकीय जमीन अलग—फिर 1126 पर क्यों?*
*इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि यदि संबंधित व्यक्ति की निजी भूमि सर्वे नंबर 1134 में है, तो फिर सर्वे नंबर 1126 की शासकीय भूमि पर बुलडोजर चलाकर उसे कृषि उपयोग के लिए तैयार करने की आवश्यकता क्यों पड़ी?*
*मौके के वीडियो में भूमि पर किए जा रहे कार्य को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, वास्तविक स्थिति क्या है और भूमि किसके नाम दर्ज है, इसका स्पष्ट निर्धारण राजस्व विभाग की आधिकारिक जांच और सीमांकन के बाद ही हो सकेगा।*
⚠️ *प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी नजर*
*शासकीय भूमि पर यदि वास्तव में अतिक्रमण किया गया है तो यह गंभीर राजस्व मामला है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी भूमि को किसी भी व्यक्ति द्वारा निजी उपयोग में नहीं लिया जा सकता। ऐसे में प्रशासन से मांग की जा रही है कि पूरे मामले की मौका जांच, राजस्व रिकॉर्ड की जांच और निष्पक्ष सीमांकन कराया जाए।*
*👉 तहसीलदार से तत्काल जांच और कब्जा हटाने की मांग*
*ग्रामीणों एवं शिकायतकर्ताओं ने तहसीलदार सीतामऊ से मांग की है कि सर्वे नंबर 1126 की मौके पर जांच करवाई जाए।* *यदि जांच में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण या अवैध कब्जा पाया जाता है तो नियमानुसार तत्काल कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए।*
*अब देखना होगा कि राजस्व विभाग इस मामले में कब तक जांच करता है और सर्वे नंबर 1126 की वास्तविक स्थिति सामने लाता है।*