अशोक नगर: चंदेरी में बाइक फिसलने से दो युवक गंभीर घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
अशोक नगर जिले के चंदेरी में बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से दो युवक गंभीर घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बेंटी गांव निवासी कल्याण सिंह पुत्र कमलेश आदिवासी उम्र 19 वर्ष एवं अजय पुत्र हरपाल सिंह आदिवासी उम्र 20 वर्ष गुरुवार की रात 10:00 बजे चंदेरी से अपने गांव जा रहे थे इसी दौरान चंदेरी में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।