गुमला: रात के सन्नाटे में दर्दनाक घटना: पंखे से लटकी मिली पत्नी, अस्पताल में मृत घोषित
Gumla, Gumla | Mar 30, 2026 शहर की बैंक कॉलोनी में रविवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां पति के सोते ही घर की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 10 बजे पति-पत्नी खाना खाकर सोने चले गए थे। कुछ देर बाद पति की नींद खुली तो उसके सिर में तेज दर्द हो रहा था। जब वह उठा और कमरे में देखा तो उसकी पत्नी पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर झूलती मिली।