Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में संचालित 'सेवा, सुशासन एवं समर्पण–जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के अंतर्गत रविवार को विकासखंड कल्जीखाल सभागार में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर आमजन की समस्याएं सुनीं, सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया। कार्यक्रम में राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री अशोक वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। इसके उपरांत उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं के क्रियान्वयन और लाभार्थियों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर प्रदेशभर में आयोजित जनसेवा शिविर शासन और जनता के बीच प्रभावी संवाद का माध्यम बने हैं। इन शिविरों के जरिए सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है तथा लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। अपर जिलाधिकारी एफ आर चौहान ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त शेष शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य करते हुए पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के माध्यम से 113 लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। कुल 45 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। विभागीय गतिविधियों के अंतर्गत कृषि विभाग ने 15 किसानों को पौधे, उर्वरक एवं कृषि यंत्र वितरित किए। रीप/एनआरएलएम के माध्यम से 20 लाभार्थियों को उत्पादन एवं विपणन संबंधी सहयोग प्रदान किया गया। बाल विकास विभाग ने दो लाभार्थियों को अन्नप्राशन एवं महालक्ष्मी किट वितरित की। स्वास्थ्य विभाग ने 35 तथा आयुष विभाग ने 34 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं। समाज कल्याण विभाग ने वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन से संबंधित पांच आवेदनों का सत्यापन किया, जबकि राजस्व विभाग ने दो कृषकों को कृषक प्रमाण-पत्र जारी किए। इसके अलावा विभिन्न विभागों ने योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र व्यक्तियों से आवेदन भी प्राप्त किए और उनके त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की।

Chaubattakhal, Garhwal | Jul 12, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में संचालित 'सेवा, सुशासन एवं समर्पण–जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के अंतर्गत रविवार को विकासखंड कल्जीखाल सभागार में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर आमजन की समस्याएं सुनीं, सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया। कार्यक्रम में राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री अशोक वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। इसके उपरांत उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं के क्रियान्वयन और लाभार्थियों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर प्रदेशभर में आयोजित जनसेवा शिविर शासन और जनता के बीच प्रभावी संवाद का माध्यम बने हैं। इन शिविरों के जरिए सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है तथा लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। अपर जिलाधिकारी एफ आर चौहान ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त शेष शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य करते हुए पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के माध्यम से 113 लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। कुल 45 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। विभागीय गतिविधियों के अंतर्गत कृषि विभाग ने 15 किसानों को पौधे, उर्वरक एवं कृषि यंत्र वितरित किए। रीप/एनआरएलएम के माध्यम से 20 लाभार्थियों को उत्पादन एवं विपणन संबंधी सहयोग प्रदान किया गया। बाल विकास विभाग ने दो लाभार्थियों को अन्नप्राशन एवं महालक्ष्मी किट वितरित की। स्वास्थ्य विभाग ने 35 तथा आयुष विभाग ने 34 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं। समाज कल्याण विभाग ने वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन से संबंधित पांच आवेदनों का सत्यापन किया, जबकि राजस्व विभाग ने दो कृषकों को कृषक प्रमाण-पत्र जारी किए। इसके अलावा विभिन्न विभागों ने योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र व्यक्तियों से आवेदन भी प्राप्त किए और उनके त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की। - Chaubattakhal News