खलीलाबाद: कोर्ट के आदेश पर फरार आरोपी की संपत्ति कुर्क, दुधारा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
दुधारा थाना क्षेत्र के पचदेउरा स्थित मोहल्ला रजवानपुर निवासी मो. अशरफ के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। आरोपी विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार था। पूर्व में उसके विरुद्ध धारा 82/83 की कार्रवाई भी की गई थी। न्यायालय में उपस्थित न होने पर संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी हुआ। पुलिस ने अभिलेखों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की।