बक्सर: इग्नू बक्सर में नवप्रवेशित छात्रों का परिचय सत्र, निदेशक ने समझाई दूरस्थ शिक्षा प्रक्रिया
Buxar, Buxar | May 23, 2026 इग्नू अध्ययन केंद्र 0591, एम.वी. कॉलेज बक्सर में शनिवार को जनवरी 2026 सत्र के नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए परिचय सत्र आयोजित हुआ। महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय के मानस सभागार में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि विश्वामित्र एवं माँ सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ।