पवई: संदीपनी विद्यालय में समर कैम्प का समापन, बच्चों ने बिखेरा रंग
Pawai, Panna | May 17, 2026 शासकीय संदीपनी उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पवई में प्राचार्य श्री आर.के. नागायच के निर्देशन में आयोजित समर कैम्प का रविवार को अपने उत्साह, उमंग और गरिमा के साथ भव्य समापन समारोह सम्पन्न हुआ। पूरे कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और रचनात्मकता की शानदार झलक देखने को मिली।