शिवपुरी जिले में अवैध गतिविधियों और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत फिजिकल थाना पुलिस ने सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक आरोपी को सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।