धनौरा: गजरौला के मुस्लिम युवक ने नाम बदलकर युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया, पुलिस ने किया गिरफ्तार और चालान
गजरौला मुस्लिम सम्प्रदाय का युवक अपना नाम हिन्दू धर्म का बताकर एक युवती को बहला फुसलाकर ले गया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मात्र चौबीस घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार करते हुए युवती को बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को चालान करके कोर्ट में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।