धनौरा: परशुराम जयंती के उपलक्ष में गजरौला शहर में धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा, पुलिस रही तैनात
गजरौला में बृहस्पतिवार को ब्राह्मण समाज के मजबूत स्तंभ पंडित राकेश शर्मा के नेतृत्व में भगवान परशुराम की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। इंदिरा चौक से आरंभ हुई यह शोभायात्रा श्री राम मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। शोभा यात्रा में सुरक्षा के भी कडे बंदोबस्त हैं कस्बा चौकी इंचार्ज एसआई अतवीर सिंह और सहेंसर पाल भी फोर्स के संग मौजूद हैं।