बेगूसराय एसपी मनीष ने वीरपुर थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कई निर्देश दिए. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. निरीक्षण के दौरान थाना में संधारित पंजी, सभी अभिलेख एवं संचिकाओं का विधिवत निरीक्षण किया.