सकलडीहा: जिले में यातायात जागरूकता माह के दौरान चंदौली पुलिस की सख्ती, 552 वाहनों पर की कार्रवाई, ₹688000 का जुर्माना
यातायात जागरूकता माह नवंबर के तहत चंदौली पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 552 वाहनों का चालान किया और ₹688000 का जुर्माना लगाया। अभियान का संचालन पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात प्रभारी सत्य प्रकाश यादव व टीम ने किया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, नाबालिकों द्वारा वाहन चलाना, अवैध नंबर प्लेट आदि नियमों का पालन करने पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई की।