इटारसी: ग्राम छीतापुरा में अवैध शराब तस्करी करते बोलेरो गाड़ी को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार,वाहन जप्त
ग्राम छीतापुरा में अवैध शराब तस्करी का एक मामला गुरुवार सुबह करीब 9 बजे सामने आया है।घटना बुधवार की है जब ग्रामीणों की सतर्कता से एक युवक को गाड़ी को रोक लिया जिसमें अवैध शराब भरी हुई थी।पुलिस के मुताबिक ग्राम पंचायत के पास जनपद अध्यक्ष और ग्रामीणों ने एक संदिग्ध वाहन को रोका।घटना की सूचना पर थाना केसला पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया।