वारासिवनी: झालीवाड़ा में सामूहिक रक्तदान शिविर, करीब 50 लोगों ने किया रक्तदान, 200 लोगों की हुई रक्त जांच
स्वास्थ्य केंद्र में युवा समाजसेवी एवं भाजपा नेता तथा जिला पंचायत सदस्य मनोज टेम्भरे के नेतृत्व में सामूहिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। झालीवाड़ा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शिविर में करीब 50 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जबकि लगभग 200 लोगों ने रक्त की जांच कराई। आयोजन में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।